Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पारिवारिक कलह आए दिन सामने आ रही है और परिवार में आपस में झगड़ने वाले लोगों को हवालात की हवा खानी पड़ रही है। तहसील के गांव गोपालसर में भी एक पिता-पुत्र आपस में झगड़ पड़े और झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनो मरने मारने पर उतारू हो गए। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि गोपालसर गांव में अशोक कुमार गवारिया शराब के नशे में अपने पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। इस पर हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने झगड़ा शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन अशोक गवारिया एवं उसका पिता हरिराम दोनो ही शांत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने दोनो को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।