Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। किसानों के लिए खास खबर मूंगफली सरकारी खरीद केंद्र से आई है। टोकन एक्सपाइयर हुए सभी किसान अब आगामी 20 दिसंबर तक केंद्र पहुंच कर अपनी मूंगफली की तुलवाई करवा सकेंगे। विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सपाइयर टोकन वाले किसानों को छूट देते हुए राजफैड ने 20 दिसंबर तक उनकी खरीद करवाने का समय दिया है। इससे क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे। वहीं एक और विभाग द्वारा किसानों के लिए एक और रियायत की गई है। जो बुजुर्ग किसान स्वयं केंद्र पर नहीं आ सकते वे किसान अपने जनआधार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को 100 रूपए के एफिडेविट देकर भेज सकते है। उनके शपथ पत्र से जनआधार के व्यक्ति को सिस्टम द्वारा खरीद करवाने की अनुमति की जा रही है। बता देवें मंगलवार को सिस्टम नहीं चलने की शिकायत किसानों की बुधवार को भी रही। इस पर भीकासिंह ने बताया कि बुधवार को ऑनलाइन सिस्टम ठप्प रहा जिससे किसान परेशान हुए। गुरुवार सुबह दो घंटे सिस्टम धीरे चला और उसके बाद कार्य सुचारू रूप से हो रहा है।
ये सूचना क्षेत्र के हर एक किसान तक जरूर पहुंचाए जिससे क्षेत्र का कोई किसान खरीद से वंचित ना रह सकें। उन्हें खरीद का पूरा लाभ मिल सकें।