Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2021। दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के सर्मथन में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर क्षेत्र के युवा किसानों द्वारा टोल पर पड़ाव डाल कर क्षेत्र की सड़कों को टोल फ्री करवा रखा है। वहीं दूसरी और दिल्ली में सरकार द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए की जा रही कोशिशों के बाद इन पड़ावस्थलों पर भी तनाव का माहौल है। क्षेत्र के लखासर टोल प्लाजा एवं आड़सर टोल प्लाजा पर किसान नेताओं ने सरकार की गतिविधियों को किसानों को उकसाने वाला बताते हुए दिल्ली घेराव कर बैठे किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर टोल फ्री सड़कों को जाम करने की चेतावनी भी दे दी गई है। किसान नेता हरिराम बाना ने दोनों पड़ाव स्थलों पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए किसी भी हालत में किसानों के साथ कुछ भी अप्रिय होने पर देश भर के किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी। लखासर टोल प्लाजा पर भीखाराम खिलेरी, मामराज आंवला, मुखराम मेघवाल, लालूराम खिलेरी, परताराम खिलेरी, मघाराम खिलेरी, जगराम बाना, रामप्रसाद खिलेरी, हरिराम खिलेरी आदि ने एवं आड़सर टोल प्लाजा पर रेंवतराम भामूं, मघाराम मोटसरा, रामलाल गोदारा, सीताराम मेाटसरा, हड़मान जाट, परमेश्वर, श्रीराम, मूलाराम, भागीरथसिंह, गोपाल तर्ड, महेन्द्र मोटसरा, डूंगरराम सिंवर आदि किसान नेताओं ने अगुवाई की एवं सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेताओं ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर चर्चा करते हुए सड़के जाम करने की चेतावनी सरकार को दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दोनों टोल पर किसानों के पड़ाव में आज आंदोलन पर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।