Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2022। क्षेत्र में घटित दुःखद हादसे के बाद गांव गोपालसर में एक किसान के घर मातम पसरा हुआ है। घर के जवान पुत्र ने डिग्गी में डूबने से अपनी जान गवां दी है और परिवार शोक संतप्त है। शेरुणा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई राजकुमार ने बताया कि 25 वर्षीय धनपत पुत्र मोहनलाल जाट की बीती रात डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव कोटासर की रोही में अपने परिवार सहित रहता था और वहीं अपने खेत में हादसे का शिकार हो गया। मृतक के भाई बाबूलाल ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि धनपत देर रात बूस्टर चलाने डिग्गी के पास गया और पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। परिजनों ने उसे निकाल कर अस्पताल भी पहुंचाया परन्तु युवक की मौत हो गई।