Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2025। क्षेत्र में स्प्रे के असर से एक और घटना में एक किसान पुत्र ने अपनी जान गवां दी। कुंतासर निवासी रामकरण पुत्र जैसाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 27 जुलाई केा उसके चाचा के बेटे भाई मोहनलाल पुत्र बालाराम जाट खेत में स्प्रे कर रहा था। शाम को करीब 4 बजे उसने बोला की घुटन हो रही है। परिजन उसे तुरंत उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में ईलाज के दौरान करीब 12 दिन बाद 9 अगस्त, शनिवार की रात करीब 9 बजे मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने रविवार को मर्ग दर्ज की व पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग की जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।