Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। ट्रिपिंग से लाखों के कृषि उपकरणों के जलने से हुए नुकसान, बिजली आपूर्ति नहीं देने, वोल्टेज कम देने की शिकायत लेकर आज पुन: बड़ी संख्या में किसान उपखंड कार्यालय पहुंचे। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा के आह्वान पर पहुंचे किसानों ने यहां नारेबाजी की और तहसीलदार राजवीर कड़वासरा से वार्ता में असंतुष्ट होकर बिजली विभाग की ओर कुच किया। किसान नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे व यहां विरोध प्रदर्शन जारी है। माचरा ने कहा कि सरकार के पास बिजली की कमी नहीं है और विभाग की लापरवाही के कारण किसान बुरी तरह से परेशान हो गए है। किसानों ने प्रदर्शन् को तेज करने की बात कहते हुए आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कही। इस दौरान अनेक गांवो से किसान विरोध जताने प्रदर्शन में शामिल हुए। बता देवें रविवार को गांव पुनरासर में किसानों ने जीएसएस पर प्रदर्शन किया व वहां से सेरूणा जीएसएस पहुंच कर बिजली मांगते हुए नाराजगी जताई। यहां बजरंग दल संयोजक लिछमण सिद्ध, बजरंग बली जन कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष शंकरसिंह, पुरनाथ, मनोज सिद्ध, चुननाथ, सीताराम, धन्नानाथ, मेघनाथ, ओमप्रकाश, चेतनराम, शंकर नाथ, प्रकाश सिद्ध, भागीरथ, सांवतनाथ, जेसनाथ सहित अनेक किसान मौजूद रहें। आज गांव मोमासर व कुतांसर में भी किसान प्रदर्शन कर रहें है और बिजली आपूर्ति पूरी देने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों का रोष देखने को मिल रहा है सड़कों पर।