Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। 132 राजपुरा जीएसएस का काम प्रारंभ करवाने के लिए पूनरासर के किसान मंगलवार को 20वें दिन भी धरने पर बैठे रहें। किसानों ने सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग पर बेपरवाही का आरोप लगाया। धरने पर बैठे किसानों ने टाइम्स को बताया कि 132 राजपुरा जीएसएस, दो साल में बनकर शुरू होना था जो वर्तमान में पांच साल बाद भी लटक ही रहा है। किसानों ने कहा कि इसके बाद में स्वीकृत हुए अनेक जीएसएस के कार्य पूरे हो गए है और ठेकेदार कार्य नहीं करते हुए बार बार केवल नई तिथि देकर किसानों को भ्रमित कर रहें है। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो 33 केवी व 132 केवी दोनों जीएसएसों पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उत्तमनाथ सिद्ध, परम नाथ, मुन्नीनाथ, हरीनाथ, लालनाथ, कालूराम, पीराराम, रूपनाथ, अर्जुनराम, हरिभक्त सहित अनेक किसान शामिल हुए। सोमवार को यहां सेरूणा थाने से मुकेश साहू भी धरने पर जायजा लेने पहुंचे।