Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। बुधवार को हाइवे जाम और प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के किसानों की मूंगफली तुलवाई चार स्थानों पर देर रात प्रारंभ हो गई। इसी के साथ मंडी स्थित केंद्र व श्रीडूंगरगढ़ ए सहित लूणकरणसर व नापासर केंद्रो पर किसानों की मूंगफली तोली जा रही है। रात करीब 400 किसानों के टोकन निकटवर्ती सेंटरों पर शिफ्ट किए गए। समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशवंत सिंह ने किसानों से अपने निकटवर्ती सेंटर पहुंचने का आग्रह किया है। सिंह ने कहा कि नापासर व लूणकरणसर के केंद्र श्रीडूंगरगढ़ के सब सेंटर के रूप में कार्य कर रहें है। वहां से निकट पड़ने वाले किसान उधर ही पहुंचकर माल तुलवा देवें। वहीं देर रात राजफैड ने एक बड़ा आदेश देते हुए शनिवार को पोर्टल खुला रखने और मूंगफली तुलवाई किए जाने की जानकारी दी। बता देवें सामान्यतया शनिवार व रविवार को सरकारी खरीद बंद रहती है वहीं इस बार खरीद चालू रहेगी और क्षेत्र के किसानों को राहत दी जाएगी।

नैफेड के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय खरीद एजेंसी नैफेड के डायरेक्टर रामप्रकाश घिंटाला आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और समिति का निरीक्षण किया। घिंटाला ने मूंगफली की क्वालिटी को लेकर चिंता जताई। वहीं आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा भी मंडी स्थित केंद्र पहुंचे और रोष जताते हुए किसानो के सामने आ रही समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की। माचरा ने खरीद की गति बढ़ाने, खरीद में हो रहें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, सभी किसानों की मूंगफली तुलवाई करने की बात कही। डायरेक्टर ने यहां किसानों से वार्ता की और दिल्ली तक शिकायतों को पहुंचाकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने नैफेड कार्मिकों को समाधान के निर्देश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नैफेड के डायरेक्टर रामप्रकाश घिंटाला मंडी पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया।