Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2023। एक किसान को दो युवकों की मदद करना महंगा पड़ा है। बेरासर निवासी किसान रामु सुथार बिजली विभाग में बिल भरवाने आया। उसकी जेब में एक लाख रुपए नगदी रखें थे। तभी दो युवकों ने रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछते हुए मदद का आग्रह किया। युवकों ने रामु को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और कृषि मंडी के सामने उतार दिया। उतरते ही किसान ने रुपए संभाले और आवाज लगाई। परंतु युवक भाग गए पीड़ित ने मौके पर शोर मचाया तो दो उत्साही युवकों ने उनका पीछा भी किया परंतु दोनों बाइक सवार बीदासर रोड की ओर बाइक भगा ले गए। पीड़ित ने बताया कि दोनों ने काले रंग का जैकेट पहन रखा है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी है। पुलिस को सूचना दे दी गयी है और पुलिस एसआई बलबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित को थाने लाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर हुई भीड़।