Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बरसात का इंतजार कर रहें है। ऐसे में आज अंचल में हल्के बादल आने से किसानों की उम्मीदों को बल मिला है। क्षेत्र के गांव बिग्गा, लालासर व उसके आस पास के इलाके में मंगलवार दोपहर को काले बादल छाए व करीब चार बजे तेज हवा के साथ 20 मिनिट हल्की बूंदाबादी हुई है। किसानों ने बताया कि बिजली की कमी से मूंगफली व तेज गर्मी से बारानी फसलें जलने की कगार पर है। इस हल्की बरसात से फसलों पर जैसे नया हरा रंग छा गया है। किसान हर्षित होकर एक अच्छी बरसात के लिए अरदास कर रहें है। बता देवें मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार जताए है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक विक्षोभ आ रहा है जिसका असर बीकानेर पर आंशिक रूप से रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बरसात की संभावना जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा व आस पास के इलाके मेंं हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षाए किसानों ने की एक अच्छी बरसात की अरदास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लालासर में हुई हल्की बूंदाबांदी।