Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2020-08-09 at 19.42.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 9 अगस्त 2020। उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों ने किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने तथा 3 जून 2020 को लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय इकाई ने भी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें अंतराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय करने, किसानों व घरेलू उपभोक्ताओ का 6 माह का बिजली बिल माफ करने, फसल बीमा क्लेम जारी करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट C-2 के अनुसार फसलों की लागत का डेढ़ गुणा दाम देने, समर्थन मूल्य से कम भाव मे तोले जाने वाली फसल पर रोक लगाने और कम भावों पर तोलने वाले लोगों के खिलाफ कानून बनाकर फौजदारी के तहत मुकदमा दर्ज करने सहित 11 सूत्री मांगें की गई है। सभा के जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल भादू ने बताया कि प्रदर्शन की अगुवाई किसान सभा के तहसील अध्यक्ष अमर गिरी, सचिव राजेन्द्र जाखड़, गोपाल भादू, काननाथ सिद्ध, पेमाराम मेघवाल आदि ने की।