Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250121-WA0046
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। सरकारी मूंगफली खरीद को लेकर होने वाले हंगामे से किसान ही नहीं आमजन भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगे है। खरीद केंद्र पर खरीद नहीं होने से नाराज किसान मंडी के बाहर सड़क पर बैठ गए है। किसानों ने सड़क जाम कर दी है व दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। बसों व वाहनों में बैठे सैंकड़ो यात्री परेशानी का अनुभव कर रहें है। महिला यात्री भी खासी परेशान हो रही है। हालांकि वाहन चालक मार्ग खोलने की बात कह रहें है परंतु किसान नहीं मान रहें तो माहौल भी गहमागहमी का हो रहा है। बता देवें आज बड़ी संख्या में सावे का सीजन है और ऐसे में बसों में भी यात्री भरे है और सैंकड़ो की संख्या में छोटे वाहनों में भी लोग आने जाने के लिए परेशान हो रहें है। किसान यहां नारेबाजी करते हुए खरीद किए जाने की मांग कर रहें है। देखें मौके से वीडियो: – https://fb.watch/xfhVanXTl2/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी के सामने किसानों ने ट्रेक्टर लगाकर सड़क पर बैठकर बीदासर रोड को जाम किया।