Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। डीएपी, यूरिया के अभाव में क्षेत्र के किसान समय निकलने के बाद भी गेंहू और चने की बुवाई में पीछे रह रहें है। क्षेत्र में करीब 2 माह से चल रही डीएपी/यूरिया की भयंकर किल्लत के बीच मंगलवार सुबह डीएपी की सप्लाई आने की सूचना किसानो को मिली तो धरतीपुत्र इस कड़कड़ाती सर्दी में सुबह 5 बजे से सहकारी समितियों के बाहर लाइन लगा कर खड़े हो गए है। हालांकि अभी 10 बजने वाले है और अभी तक सप्लाई नहीं पहुंची है लेकिन खबर फैलने के साथ ही यह किसानो की लाइन जरूर बढ़ती जा रही है। ऐसे में भी क्षेत्र में डीएपी सप्लाई होने की सूचना पर मंगलवार को कुछ संगठनों का झंडा उठाए व कुछ रसूखदार लोगों ने अधिकारियों से पहले या अलग से खुद को डीएपी दिलवाने का दबाव भी बनाया। ऐसे में आम किसान सहकारी समिति के बाहर पहरा दे रहे है और लाइन में लगे किसानों को ही पहले डीएपी मिलने का हक निश्चित कर रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र के किसान डीएपी नहीं मिलने से बिजाई में हो रही देरी से बुरी तरह परेशान है। गेंहू व चने की बिजाई 1 नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच होनी थी जो डीएपी के कारण करीब 15 दिन पहले ही लेट हो गई है। किसानों में रोष भी बढ़ रहा है और वे अपने नेताओं को डीएपी की आपूर्ति के लिए बार बार फोन भी कर रहें है। लेकिन क्षेत्र के किसान अपने नेताओं से बेहद निराश हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी स्थित सहकारी समिति के बाहर लगी किसानों की कतार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में सहकारी समिति के बाहर किसान अलसुबह से खड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर सहकारी समिति के बाहर सुबह 5 बजे से पहले पहुंचे किसान।