Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। अंचल में खेत की सींव के विवाद खेत पड़ौसी से व आपसी परिवार में बढ़ते ही जा रहें है। गांव बिग्गा निवासी 49 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र भंवरलाल तापड़िया ने इसी गांव के हनुमानाराम पुत्र मेघराम जाट व उसके बेटे देवीलाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका संयुक्त खोतदारी की कृषि भूमि खसरा नबंर 398 तादादी 17.5500 हैक्टेयर रोही बिग्गा में स्थित है। इसमें परिवादी के हिस्से की भूमि पर गत 12 वर्षों से चारों ओर पट्टियों के टुकड़े लगाकर तारबंदी की हुई है। जब 16 मई को परिवादी अपने खेत में गया तो उत्तरी सींव पर लगे पट्टियों के टुकड़े ट्रेक्टर की टक्कर से तोड़े हुए व चार पांच टुकड़े मौके से गायब मिले। उसके खेत पड़ौसी आरोपी ने खेत में अवैध रूप से घुसकर पट्टी के टुकड़े चोरी कर ले गए। इस बारे में आरोपी से बातचीत करने पर दोनों गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकियां देने लगे। परिवादी ने बताया कि गांव के मौजिज लोगों के साथ आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने और अपने खेत की सींव में से होकर परिवादी के खेत में जाने का रास्ता बंद कर दिया। जिससे उसके खेत में आना जाना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।