Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पदस्थापित निवर्तमान थानाधिकारी इंद्रकुमार सहित 15 पुलिसकर्मियों का हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। इन स्थानांतरित कार्मिकों की विदाई एवं मंगल भावना समारोह मंगलवार रात को पुलिस थाना प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीओ निकेत कुमार पारीक ने पुलिसिंग को सेवा एवं समर्पण से किए जाने की बात कही। उन्होंने सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवपदस्थापित थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने सभी का आभार जताया। निवर्तमान थानाधिकारी इंद्रकुमार ने श्रीडूंगरगढ़ में अपने कार्यकाल के संस्मरण साझा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को शांतिप्रिय एवं जिम्मेदार नागरिकों का क्षेत्र बताया। उन्होंने यहां से मीठी यादें लेकर जाने की बात कही। कार्यक्रम में इंद्रकुमार सहित एएसआई रविन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा, हैड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल पूनाराम, सु़रेश कुमार, गोगराज, आंनद कुमार, राकेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, ललित कुमार, राजवीर, तेजाराम, श्रीकांत, कानाराम को विदाई दी गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी ने किया। इस दौरान थाना स्टाफ के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सोनी, भवानी तावणियां, विमल भाटी, महावीर माली, महेश झंवर, शंकरलाल भूंवाल, हरिप्रसाद भादू, विक्रमसिंह शेखावत, पवन राठी, जावेद कायमखानी, जस्सूनाथ सिद्ध, आमीर कायमखानी, एडवोकेट गोपाल पारीक, एडवोकेट मदन स्वामी, एडवोकेट सोहननाथ सिद्ध, एडवोकेट सुखदेव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल रहें। सभी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने से स्थानांतरित कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी।