Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश भर में अनेक पीड़ित झूठे मुकदमों के कारण प्रताड़ित हो रहें है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक परिवादी को अपनी गलती का एहसास होने पर उसने थाने पहुंच कर दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवया है। गांव रानासर निवासी 43 वर्षीय कानाराम पुत्र मोटाराम नायक ने पुलिस को बताया कि 13 मई को गिर जाने से उसके सिर में चोट लगी। जब वह ईलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसकी 14 साल की पुत्री उसके साथ थी। तभी इसी गांव के ही पन्नाराम पुत्र भोमाराम मेघवाल व हरिराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल एक गाड़ी में आए। दोनों ने श्रीडूंगरगढ़ आने व ईलाज करवा देने की बात कहते हुए अपनी गाड़ी में बिठा लिया। श्रीडूंगरगढ़ आकर इन दोनों ने मुझे रूपयों का लालच देकर कहा कि तेरी लड़की से ओमप्रकाश पुत्र भैराराम नायक के खिलाफ मुकदमा करवाना है, हम तुझे दो लाख रूपए देंगे और कुछ रूपए सरकार से भी मिलेगें। आरोपियों के बरगलाने कर दिए लालच व धमकाने से हुए डर के कारण परिवादी ने एक लिखित रिपोर्ट पर अंगूठा लगा दिया। जिस पर मैंने ओमप्रकाश के विरूद्ध मामला दर्ज करवा दिया। उसके बाद आरोपियों ने परिवादी को धमकाया कि कोई रूपए नहीं है, हमें जो करना था वो हमारा काम हो गया। परिवादी ने बताया कि तब उसे आरोपी की मंशा व अपनी गलती का एहसास हुआ। परिवादी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।