Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। टोल बचाने के लिए एक वाहन चालक ने फर्जी आरसी बनवा ली और संबंधित के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत लेकर पहुंचे टोल मैनेजर ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
आड़सर टोल प्लाजा के मैनेजर विजयपाल ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि सुरजनसर निवासी संतोष पुत्र नंदलाल ब्राह्मण जिस गाड़ी का चालक है, उसका वास्तविक मालिक रूपलीसर, सरदारशहर निवासी सुगनसिंह है। मैनेजर ने बताया कि ठुकरियासर निवासी सांवरमल जाट ने सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए इस गाड़ी के कागजात अपने नाम से बना रखे है। मैनेजर ने पुलिस से मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में परिवाद की जांच शुरू कर दी है।