Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित पूरे इलाके में रबी की फसल की बिजाई के लिए डीएपी की खासी किल्लत हो रही है। इस मारामारी के बीच किसानों को लंबी लाईनों के बाद राशनिंग के माध्यम से थोड़ी थोड़ी डीएपी मिल रही है वहीं दूसरी ओर किसानों को डीएपी की ब्लैक मार्केटिंग और नकली डीएपी के जाल में भी फंसाया जा रहा है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन युवक निकटवर्ती तहसील सरदारशहर के गांव भादासर में नकली डीएपी की सप्लाई करते हुए पकड़े गए। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोमासर के निवासी युवक ओमप्रकाश सुथार एवं कन्हैयालाल जोशी, विकास जोशी एक पिकअप में डीएपी के कट्टे लाद कर गांव भादासर में बेचने पहुंचे थे। यहां इस किल्लत के दौर में डीएपी लेकर आने से ग्रामीणों को शक होने पर उनसे सैम्पल लेने की बात कही। इस पर तीनों जने आग बबूला हो गए एवं मौके पर झगड़ा होने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया व गाड़ी को सीज कर दिया। बाद में कृषि विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया डीएपी नकली होने की बात कहते हुए सैम्पल भर लिए। अब सैम्पल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।