Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 12.19.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा। यही भाव देखें गए रविवार को कस्बे के शहीद हेमू कालानी पार्क में और अवसर रहा अंग्रेजों से देश की आजादी लड़ते हुए शहीद होने वाले हेमूं कालानी के शहादत दिवस का। इस मौके पर सिंधी समाज के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी की अगुवाई में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर तिलक लगाया एवं मालाएं पहनाई, पुष्पांजलि दी, दो मिनिट के मौन से श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रवि रिझवानी ने शहीद हेमूं कालानी को फांसी के दौरान हाथ में गीता लेकर देश के लिए न्यौछयावर होने की खुशी को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया व उनकी फांसी के बाद सिंधी वासियों में देश की आजादी के लिए जगे जुनुन के बारे में बताया। रविवार सुबह घने कोहरे एवं कडकड़ाती ठंड में भी इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सिंधी मंदिर पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने नारे लगवाए एवं समाज के दुर्गा प्रसाद खटनाणी, अशोक गुरनाणी, रमेश दातवाणी, पंडित मनोज उपाध्याय, रमेश गुरनाणी, खुशी बजाज, हेमराज खटनाणी, लक्ष्मीनारायण वाधवानी, दोपद्रीदेवी रिझवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद की प्रतिमा पर चढ़ाई मालाएं, लगाया तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कडकड़ाती ठंड में भी सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों ने दी शहीद हेमू कालानी को श्रृद्धांजलि।