Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-07 at 09.48.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल पूनरासर में होगा तेजा गायन व जागरण का आयोजन, कई दिग्गज होंगे शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2024। पूनरासर में वीर तेजाजी धाम पर रविवार रात भव्य तेजा गायन के साथ धूमधाम से जागरण का आयोजन होगा। पुजारी रामदेव ने बताया कि खरनाल के गादिपति भोपाजी दरियालजी धोलिया के सान्निध्य में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, बड़ाबास पूर्व सरपंच रामलाल गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे। रामकिशन सिद्ध ने बताया कि शालकराम बांगड़ा व कालूराम लंगौड़ अपने दल सहित भजनों की प्रस्तुतियां देंगे तथा तुलछीराम सियाग, भीयाराम राजस्थानी व झलक राजस्थानी नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति अध्यक्ष भीराज भादू व सचिव जगदीश ज्याणी सहित सदस्य भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे है।

कहीं भरेगा मेला तो कहीं होगा उर्स, आगामी दिनों के सभी विशेष आयोजनों की पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह में लगातार भक्ति व लोक देवी देवताओं के दर्शन, जम्मे जागरण के साथ मेले मगरियों के आयोजन हो रहें है। क्षेत्र में आगामी दिनों में अनेक धार्मिक स्थलों पर सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचेगे व अपने ईष्ट देवताओं को मनाकर मनौतियां मांगेंगे। क्षेत्र के गांव देराजसर में हरिराम जी मंदिर में शनिवार रात जागरण व रविवार सुबह मेला भरेगा। पूनरासर धाम में प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में बाबा के दर्शनार्थ लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे। यहां 8 से 10 सितंबर तक मेला भरेगा। 9 सितंबर को मंदिर में जागरण सहित अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। 10 सितंबर को बाबा का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना होगी। सूडसर में हनुमान मंदिर में 10 सितंबर को आयोजित भादवा मेले में बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चना, ज्योत दर्शन, महाआरती के आयोजन होंगे। 11 सितंबर को सैरूणा गांव में शहीदों के धोरों पर स्थित पांच पीरों की मजार पर सालाना उर्स का आयोजन होगा। कोटासर गांव में भोमियाजी महाराज का पांच दिवसीय मेला 13 से 17 सितंबर तक चलेगा। 16 सितंबर को देराजसर गांव में सती दादी महाराज का वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन होगा। 16 सितंबर को सैरूणा गांव में योगमाया माता बांयाजी महाराज के मंदिर में मेला भरेगा। 16 सितंबर को लखासर धाम स्थित भैरूंजी मंदिर में मेला भरेगा।