Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में आज तक लगे सभी मेलों में सबसे बड़ा और भव्य मेला इस बार नवरात्रा के दौरान श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। इस भव्य मेले का उद्घाटन भव्यता के साथ क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने किया। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने सामूहिक रूप से फीता काट कर एवं गणेश पूजन कर मेले का उदघाटन किया। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने मेलों को सांस्कृतिक धरोहर बताया एवं ऐसे आयोजनों से शहर में नवरात्रा पर्व का उल्लास एवं उत्साह और अधिक बढ़ने की बात कही। सारस्वत ने मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेला आयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा को बधाई दी। विधायक सारस्वत ने मेले में लगी 60 से अधिक दुकानों पर मिलने वाले कपड़ो, घरेलू उपकरणों, खाने-पीने के सामानों, प्लास्टिक उत्पादों, खिलौनों, खाने-पीने के सामानों सहित विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी कम होने से आम जनता को हुए सीधे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। सारस्वत ने जीएसटी घटाने को आमजन के हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाया गया क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश की जनता की क्रय शक्ति बढ़ने एवं आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ना संभव कहा। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने आयोजन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश देते हुए जानकारियां दी। राउमावि की एसडीएमसी सचिव संतोष बोहरा ने अथितियों का स्वागत किया एवं इस दौरान शहर के प्रबुद्ध जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता महावीर माली, मनोज गुंसाई, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, विमल भाटी, विक्रम मालू, ओमप्रकाश राजपुरोहित, केएल जैन, अशोक झाबक, चमन श्रीमाल, गोविंद सारस्वत, पवन थेपड़ा सहित कई विशिष्ट जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि रूप में शामिल हुए पत्रकार शुभकरण पारीक, नारायण सारस्वत, अशोक पारीक, भाजपा नेता जगदीश गुर्जर, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, पवन इंदौरिया आदि का भी अभिनंदन किया गया।
मेले में सजी ये-ये दुकानें, अनेकों झूले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टालें लगी है। वहीं भेल, आइसक्रीम, गोले, ज्यूस, चाट चना विशेष है। वहीं कैंटिन में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध है। इमिटेशन ज्वेलरी, हेंडलूम उत्पाद, पर्स, हेयर बैंड, सैंकड़ो तरह के कान के झूमके बालियां, त्योहारी सीजन में विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान, क्रॉकरी सामान, घरेलू उत्पादों की दुकानें सजी है। मेले में कई प्रकार के झूले मेले का विशेष आकर्षण है। जो उद्घाटन के साथ ही लोगों को लुभाने लगे है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने झूलों का आनंद लिया। बता देंवे नवरात्र मेला प्रतिदिन शाम 5.30 बजे प्रारंभ होगा व रात को 10 बजे तक अनवरत जारी रहेगा।
विधायक की ट्रेन में सवार हुए मौजिज लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूरे मेले का अवलोकन किया। मेला संचालक ने उन्हें झूले में बैठने का आग्रह किया। सारस्वत ट्रेन में बैठे और उनके साथ अनेक वरिष्ठ जन ट्रेन में सवार हुए। सभी ने बचपन याद आ जाने की बात कही। सभी वरिष्ठजनों ने ट्रेन के झूले का आनंद लिया व सांस्कृतिक आयोजनों का जीवन में उल्लेखनीय महत्व होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक की ट्रेन में सवार हुए अनेक मौजिज लोग, खूब हुई हंसी ठिठौली, याद किया बचपन को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में विधायक सहित अनेक मौजिज लोगों ने फीता काटकर गणेश पूजन कर किया मेले का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सहित मौजिज लोगों ने किया मेले का अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ना-ना करते हुए एक एक करके वरिष्ठ जन चढ़े ट्रेन झूले में, लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सजी है खूब दुकाने, एक से बढ़कर एक सामानों से भरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे मेले का लुफ्त लेने, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार मेले में बड़े व नए झूले आए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले ही दिन कई परिवार पहुंचे नवरात्र मेले का लुफ्त उठाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई प्रकार के रबड़ बैंड, हेयर बैंड, हेयर पिन व झूमके मिल रहें है।