Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-22 at 18.43.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

माहेश्वरी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने चिड़पड़नाथजी की बगीची में धूमधाम से फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने जमकर भजन कीर्तन का आनंद लिया। महिलाएं लड्डूगोपाल को लेकर पहुंची और ठाकुरजी संग फुलों की होली खेली। खूब फूलों की बरसात करते हुए रंग गुलाल उड़ाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाई दी। महिलाएं फागणिया पगड़ी व चश्मे पहन कर भजनों पर झूम उठी। समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने सभी का स्वागत किया। वहीं संरक्षक ललिता सोमाणी, मंत्री रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया ने सभी का आभार जताय। कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव देखने के लिए क्लिक करें :- https://www.facebook.com/share/v/1AZFXT4C6r/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव।

राष्ट्र सेविका समिति के बैनर तले संपन्न हुआ फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति की भजन मंडली शाखा ने कालूबास के झंवरो के मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर भजनों का आनंद लिया। खूब फूल और रंग उड़ाया गया और महिलाओं ने जमकर भजनों पर झूम झूम कर ठाकुरजी को रिझाया। यहां सजे धजे लड्डू गोपाल लेकर महिलाएं आयोजन में शामिल हुई। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाइयां दी। समिति पदाधिकारी वणिका और गौरा शर्मा ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति की भजन मंडली ने किया फागोत्सव का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मा. महिला समिति के आयोजन में महिलाएं लड्डू गोपाल को सजाकर लाई, फागोत्सव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर उम्र की महिलाएं श्याम भक्ति में झूम उठी भजनों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लड्डू गोपाल को खिलाई फुलों की होली, खूब बिखरा उल्लास।