Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। गांव गुसाईंसर बड़ा के इतिहास में आज एक नया अध्याय लिखा जा रहा है और गांव की बेटी की पुण्य स्मृति में एक भव्य हॉस्पिटल की सौगात गांव को मिलने वाली है। और इस चिकित्सालय के निर्माण के बाद गांव गुंसाईसर बड़ा सहित एक दर्जन से अधिक गांवो को आधुनिकतम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस भव्य हॉस्पिटल निर्माण में सरकारी मानकों से कहीं अधिक सुविधाएं होगी। बता देवें कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षों, बैड, उपकरणों, क्वार्टरों आदि को पुरा करने जिसकी लागत सरकारी मानकों के अनुसार 2.64 करोड रुपए होती है। न्यूनतम ऐसे निर्माण को ही सरकार पीएचसी की मान्यता देती है। परन्तु स्व. प्रभा ओझा मेमोरियल संस्थान द्वारा 5 करोड़ की लागत से हॉस्पिटल निर्माण करवाया जाएगा जो सरकारी मानकों से कहीं ऊपर की सुविधाओं के साथ तैयार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सरकार द्वारा तो ना जाने कब पीएचसी बनाने की घोषणा होती और ना जाने कब सरकारी जमीन उपलब्ध होती। मांगें तो सैंकडों बार उठाई गई लेकिन ना जाने सरकार द्वारा पीएचसी का निर्माण कब किया जाता एवं गांव की आबादी अभी वर्षों तक एक एएनएम के भरोसे ही रहती। पर अब प्रभा ओझा मेमोरियल हॉस्पिटल के निर्माण से गांव डॉक्टर्स बैठेंगे व ग्रामीणों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। गुसाईंसर बड़ा ही नहीं आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवो को लाभ मिलेगा। बता देवें हॉस्पिटल निर्माण के लिए भूमि भी संस्थान द्वारा ही दी जा रही है।