Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-02 at 21.00.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सूडसर रेलवे स्टेशन पर लगाए 13 सीसीटीवी कैमरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशनों पर आधुनिकीकरण व यात्री सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहें अभियान के तहत रेल प्रशासन द्वारा सूडसर रेलवे स्टेशन पर 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। स्टेशन पर प्रवेश, निकास, टिकट बुकिंग विंडो, वेटिंग एरिया व प्लेटफॉर्म क्षेत्र में लगे कैमरों से अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार मीणा व स्टेशन मास्टर पंकज जाखड़ व शक्ति सिंह ने बताया कि कैमरे रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन प्रशासन के मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हुए है। जिससे चौबीस घंटे स्टेशन परिसर की निगरानी रखी जा सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल प्रशासन ने सूडसर स्टेशन पर लगाए 13 कैमरे।

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को मिली व्हील चेयर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक की प्रेरणा से दिवंगत मानकचंद पारीक व सुशीलादेवी पारीक की पुण्य स्मृति में हेमंत कुमार, अर्नव कुमार पारीक ने रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर दी है। स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक ने दानदाता का आभार जताते हुए कहा कि कभी आपातकाल परिस्थितियों में स्टेशन पर व्हील चेयर की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में दानदाता द्वारा दिया गया सहयोग मरीज व बीमार यात्री की सुविधा के लिए सहायक होगा। इस मौके पर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार, पॉइंट मैन गणेश कुमार, विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, चमन श्रीमाल, मालाराम जाट सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। सभी ने दानदाता परिवार के प्रति आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता ने रेलवे स्टेशन पर दी व्हील चेयर।