Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2020। मंगलवार को कस्बे में दो पक्षों में लाठियों से हुई मारपीट में तीन घायल होने के बाद परस्पर मुकदमे दर्ज हुए है। रोही जैतासर में स्थित पैतृक खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने तो मंगलवार शाम को ही मुकदमा दर्ज करवा दिया था। आज दूसरा पक्ष भी श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से फरियाद अली ने राजू खान, कालू खान, हाकमअली, बशीर खान, हिम्मत खान, बाबू खान, अबरार खान, खातुन बानो, सोसिया, हिनाबानो, नाजिम खान, आमीर खान, धिना, समिना, राहुल खान, संजू खान के खिलाफ बंटवारे में आए खेत पर कब्जा करने के लिए कुल्हाड़ी व लाठी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने आरोपियों पर सोने की चैन छीन कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की और से मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।