Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220427-WA0086
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव रोचक स्थिति में पहुंच गए है और शनिवार को सुबद 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने बताया कि न्यायालय परिसर में स्थित लाइब्रेरी हॉल में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। सोनी ने बताया कि मतदान के लिए बार सदस्यों में उत्साह है और 8 बजे वोटिंग शुरू होने के आधे घंटे में ही 10% वोटिंग हो चुकी है। विदित रहे कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट जगदीश भामू और कृष्णकुमार पुरोहित, सचिव पद पर मदन गोपाल स्वामी और ओमप्रकाश बारोटिया आमने सामने मैदान में रहे है। श्रीडूंगरगढ़ बार मे कुल 105 मतदाता मतदान में भाग ले सकेंगें। सभी प्रत्याशियों ओर उनके समर्थकों द्वारा रात भर सरगर्मियां व वोटरों से संपर्क साधने का दौर चलता रहा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ आस पास की खास खबर, देश विदेश प्रदेश की आम जीवन से जुड़ी सभी खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतदान करवाने के तैनात हुई चुनाव टीम, मतदान जारी।