Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2024। गत चार दिनों से नागरिकों ने कोहरे से राहत महसूस की परंतु आज सुबह पुन: पूरा अंचल कोहरे की चपेट में नजर आया। हाइवे पर गाड़ियों की गति को कोहरे ने कंट्रोल कर दिया और गाड़ियां धीरे धीरे चलती नजर आई। अनेक वाहन चालक श्रीडूंगरगढ़ के आस पास ही चाय की दुकानें देख कर रूक गए व कोहरा कम होने का इंतजार करते भी नजर आए। बता देवें चुरू जिला भारी कोहरे की चपेट में है और बिग्गा से कितासर की ओर जाने से हाइवे पर दृश्यता और कम होती व बढ़ता कोहरा भी नजर आया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन मौसम में ठंडक होने की संभावनाए जताई है। क्षेत्र के गांव बरजांगसर के किसान राम चौधरी ने बताया कि आज सुबह जैसे ओस बरस रही थी और इससे जीरा सरसों सहित सभी फसलों को लाभ मिलेगा। लोढेरा बीरबल जाट ने बताया कि किसान धंवर छाने से प्रसन्न है परंतु कोहरे के साथ चल रही ठंडी हवा के कारण परेशान है। क्योंकि ठंडी हवा से फसलों के झुलसने की संभावना बढ़ जाती है जिससे पाला पड़ने की आशंका बनी रहती है। सोनियासर गोदारन के विजयपाल गोदारा ने बताया कि ठंड बढ़ने से फसलों को लाभ होगा परंतु ग्रामीण जन जीवन भी प्रभावित हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलाव जलता देख छोटे छोटे पिल्लों ने माँ के साथ ढूंढी गर्माहट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार दिन बाद पुन: जले गांव गुवाड़ में अलाव, तापकर सर्दी से राहत लेते ग्रामीण।(फोटो सोनियासर गोदारान, विजयपाल गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह लोग उठे तो घना कोहरा छाया नजर आया, तीन दिन राहत के बाद लौटी ठंड। (फोटो रवि रिझवानी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में छाया घना कोहरा।(फोटो पंकज सिहाग)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया आज घना कोहरा। (मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दृश्यता घटने से बिग्गा के पास हाइवे पर रेंगते नजर आए वाहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिगगा से कितासर के बीच बढ़ा और घना कोहरा।