Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन की ऐतिहासिक सफलता के पर आज कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर देहात के बैनर तले गांधी पार्क में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा देश के स्वास्थ्य कर्मियों को अनूठे अंदाज़ में ‘100’ करोड़ का आंकड़ा बनाकर आभार प्रकट किया। भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर देहात जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ ने बताया की आज पूरे देश के भाजपा युवा मोर्चा ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, महेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद लोकेश गौड़, विक्रम सिंह, भरत सुथार, गोपाल प्रजापत, सांवरमल शर्मा, रामा चौधरी, ओम सिंह राजपुरोहित, श्रीभगवान, विजय सिंह, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं ने प्रधानमंत्री सहित स्वास्थ्य कर्मियों का आभार प्रकट किया।