Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भूट्टो द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपशब्द कहने पर आक्रोशित भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने भूट्टो का पुतला जलाया। भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राजपुत ने बताया कि कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड पर पुतला दहन किया गया एवं इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तानी नेताओं के खिलाफ रोष जताया और प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं करने की बात कही। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, महामंत्री महेश राजोतिया, प्रिशू स्वामी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, मांगीलाल गोदारा, पार्षद रामसिंह जागीरदार, पवन उपाध्याय, वेदप्रकाश शर्मा व भाजयुमो के ओमसिंह, किशन पूरी, नंदू नाई, योगेश सारस्वत, अनिल वाल्मिकी, रामदेव भादू, मनीष गिरी, श्रवण सारस्वत, प्रवीण पुगलिया, सुरेश मेघवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे एवं अपना रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजयूमो कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने जलाया पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजयूमो कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने जताया आक्रोश।