Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। क्षेत्र के नेता पानी बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए खासी दौड़ विभाग से मंत्रियों तक लगा रहें है। आज कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने क्षेत्र की जल समस्याओं के लिए विभागीय अधिकारी से मिलकर समाधान की मांग की। वहीं बिजली समस्याओं के लिए ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले। गोदारा ने परेशान किसानों को राहत देने के लिए बिजली विभाग के रूके हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए ठेकेदारों को पाबंद करने की मांग की। गोदारा ने भाटी से दुसारणा द्वितीय, बापेऊ, हेमासर जीएसएसों पर  3.15 का पावर ट्रांसफार्मर लगाने, भोजास गांव में स्वीकृत जीएसएस का निर्माण प्रारंभ करवाने, सिंधु में 33/11 केवी जीएसएस पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश देते हुए समाधान का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर गांव जैसलसर के लिए रवाना हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर आज गांव में पहुंच गया व ग्रामीणों ने गोदारा से उद्घाटन करवाया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदार व केसराराम गोदारा का आभार जताया। इस ट्रांसफार्मर के लिए गोदारा ने मंत्री भाटी का आभार जताते हुए फूलमाला पहना कर उनका सम्मान किया।