Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के अभिनंदन के लिए क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है एवं क्षेत्रमें पांच से अधिक जगहों पर उनके अभिनंदन का कार्यक्रम तय किया गया। पंचारिया अपनी नियुक्ति के बाद पार्टी प्रदेश नेत्तृव का आभार जताने के बाद जयपुर से पहली बार जिले में पहुंच रहे है। इस मौके पर जयपुर से उनके साथ क्षेत्र के भाजपा नेता विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, अखिल भारतवर्षिय गुर्जर गौड ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी भी है। पंचारिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 2 बजे कित्तासर पहुंच कर क्षेत्र में प्रवेश करेगें एवं यहां से 2.30 बजे बिग्गा, 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ पार्टी कार्यालय, 3.50 बजे लखासर, 4.10 बजे शेरूणा पहुंचेगें। उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा इन पांचों ही जगहों पर उनके अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है।