Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। भारती निकेतन स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में रविवार एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। एनसीसी ऑफिसर नितिन सिंह ने बताया कि ये परीक्षा सातवीं राज बटालियन एनसीसी बीकानेर द्वारा आयोजित कराया गया। इसमें दो स्कूलों का एग्जाम हुआ। परीक्षा में गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल सरदारशहर और भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षक के रूप में सूबेदार ब्रह्मसिंह मौजूद रहें। सरदारशहर से सैकंड ऑफिसर प्रमोद, भी उपस्थित रहें व 41 कैडेट्स ने परीक्षा दी। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी कैडेट्स को शुभकामनांए देते हुए संस्थान में दिए जाने वाले विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी दी। स्वामी ने कहा कि संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रयास करते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ कैडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया।