Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ में छात्रों के लिए NEET परीक्षा की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘प्रैक्टिस NEET एग्जाम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक भारती निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित होगी।
भारती निकेतन के डायरेक्टर श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि आगामी 3 मई 2026 को नीट की परीक्षा होनी है और उससे पहले 30 अप्रैल को की जा रही इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करवाना और उनकी तैयारी का ठीक ठीक आंकलन करना है।
वहीं नीट परीक्षा के अगले दिन 4 मई को ही संस्थान द्वारा NEET-2027 की तैयारी के लिए ‘NEET टारगेट बैच’शुरू किया जाएगा। स्वामी ने बताया कि इच्छुक छात्र 3 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों को फीस में 10% तक की छूट दी जाएगी। वहीं टारगेट बैच में एसी क्लासरूम, कोटा की तर्ज पर तैयार स्टडी मटेरियल, अनुभवी शिक्षक (टॉप यूनिवर्सिटी और IIT बैकग्राउंड), रेगुलर टेस्ट सीरीज, पहले दिन से लाइब्रेरी सुविधा (शाम 7 बजे तक शिक्षक उपलब्ध), इंटीग्रेटेड B.Sc. प्रोग्राम जिस से विद्यार्थी का जब तक सिलेक्शन नहीं होता तब तक उसके साल भी ख़राब नहीं होंगे और उसकी कॉलेज की स्टडी साथ साथ चलेगी। जिससे ताकि विद्यार्थियों पर तैयारी का अनावश्यक मानसिक दबाव भी नहीं आएगा। संस्थान द्वारा नीट की तैयारी के साथ-साथ ग्रेजुएशन करने, नीट टारगेट क्लास और बीएससी प्रैक्टिकल, बीएससी वार्षिक परीक्षा एक ही विंग में, छात्रों का एक भी साल व्यर्थ नहीं होगा जैसे लाभ मिल सकेंगे। स्वामी ने बताया कि संस्थान ने फैकल्टी को लेकर कोई समझौता नहीं किया और टॉप शिक्षक उपलब्ध करवाए जा रहें है, वहीं फीस बड़े शहरों की मोटी फीस कई गुना कम रखी गई है जिससे तैयारी के लिए क्षेत्र के बच्चो का पलायन रूक सकें और बाहर से भी बच्चे भारती निकेतन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। विद्यार्थी व अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 8696626052 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहें छात्र देते है नियमित टेस्ट।