Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। बीती रात अंचल में दो स्थानों पर दो घरों में चोर घुसे व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। विदित रहें जिले के दंतौर क्षेत्र में 50 लाख से अधिक के गहनों की चोरी का मामला मंगलवार को बड़ी चोरी की वारदात के रूप में जिले भर में सुर्खियों में रहा। वहीं बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास व गांव तोलियासर के मेघवालों के मोहल्ले में चोरी की दो वारदातें सामने आई है। एएसआई सुरेश गुर्जर टीम सहित दोनों स्थानों पर पहुंचे व मामले की जांच में जुटे है।
कस्बे में छत से घर में घुसे चोर, बच्चों का गुल्लक व गहने किए पार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आड़सर बास में वार्ड 29 में कमल किशोर पुत्र गोपालराम भार्गव के घर में चोर घुसे व गहने नगदी पार कर लिए। घर मालिक खेत में बनी ढाणी में था व परिवार घर की बाखल में सो रहा था। घर बंद था व छत से घर में चोरों के घुसने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के फुलड़े, एक जोड़ी चांदी की पायल 35 भरी व चार जोड़ी पायल चार चार भरी चोरी हुईहै। वहीं चोर जाते हुए बच्चों का गुल्लक भी उठा ले गए जिसमें करीब पांच छह हजार रूपए थे। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर, कांस्टेबल अनिल मील, अभिषेक कुमार व राकेश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची है। गुर्जर ने बताया कि डॉक स्कॉवायड टीम को बुलाया गया है और पूरी बारीकी से मामले की जांच कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में हुई चोरी की वारदात, गहनों सहित गुल्लक से नगदी ले गए चोर।

तोलियासर में बाड़ कूद कर घर में घुसे चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में भी बाड़ कूदकर बीती रात चोर पोकर पुत्र मामराज मेघवाल के घर में घुसे। यहां चोर एक संदूक उठाकर ले गए और उसका लॉक तोड़ डाला। ये संदूक पास ही झाड़ियों में बरामद हो गया। वहीं गनीमत रही परिवार के गहने संबंधी सामान एक बिना ताले के खुले संदूक में रखा था जो चोर वहीं छोड़ गए। इस संदूक में महिला को अपना कुछ सामान इस संदूक में मिल गया। खैरियत है कि यहां नुकसान का आंकड़ा कम है। पोकर राम परिवार सहित खेत में रहता है व सुबह घर आया तो वारदात के बारे में उसे जानकारी मिली। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर व कांस्टेबल अनिल मील,अभिषेक कुमार व राकेश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हुई वारदात में खुले सन्दूक में बच गए गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोर ताला लगा सन्दूक ले गए, संदूक झाड़ियों में बरामद हुआ।