Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
ban
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। देश को आजाद करवाने की क्रान्ति कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ ने एक सिपाही की तरह की थी और अब कांग्रेस द्वारा ही देश के संविधान को बचाने की क्रांति की जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि युवा पार्टी के लिए समर्पित सिपाही बन कर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई को बुलंद करे। यह बात अनूपगढ़ की विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा बीकानेर जिले की प्रभारी बनाई गई शिमला देवी नायक ने श्रीडूंगरगढ़ में अपने स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। नायक के प्रभारी बनने के बाद पहली बार जिले में आने पर श्रीडूंगरगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान नायक ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दी गई संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी को निभाने में सभी कार्यकर्ताओं का साथ मांगा ओर पार्टी हित में सक्रियता का आह्वान किया। बीकानेर में पार्टी की बड़ी बैठक लेकर जयपुर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यालय में नायक को शॉल ओढ़ाया गया एंव साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विमल भाटी , सोहनलाल महिया, शंकर डेलू सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही एंव स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की गई।