Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 16 सितंबर 2026। गांव के विकास के लिए सरकारी योजनाओं के साथ यदि भामाशाह भी आगे आएं तो बदलाव की तस्वीर गांव के लिए सुंदर और ग्रामीणों के लिए उपयोगी होती है। गांव जाखासर में भामाशाह पूनमचंद सुथार ने ऐसी ही अनुकरणीय पहल करते हुए करीब पांच लाख रुपए की लागत से 250 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाकर पूरे गांव को रोशन करने का कार्य किया है। सुथार की ओर से गांव की करीब हर गली और सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के पोल पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई है। दिन में सूर्य की रोशनी से चार्ज होने वाली ये लाइटें रात में गांव की गलियों को रोशन करेंगी। इससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की गलियां अंधेरे से मुक्त होंगी। भामाशाह की इस पहल से गांव में प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की हर गली में रोशनी की यह व्यवस्था केवल सुविधा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और गांव के विकास के लिए समर्पण का उदाहरण है। ग्रामीणों ने पूनमचंद सुथार का आभार जताते हुए उनके इस सेवा कार्य की सराहना की।