Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2022। भादवा महिने में चारों और भक्ति व श्रद्धा की बयार सी चल रही है और हर नागरिक इन आयोजनों में व्यस्त नजर आ रहा है। आज के कुछ खास आयोजनों की खबर आप पढें एक साथ एक नजर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और जुड़े इन आयोजनों से।
गोसेवार्थ होगा भागवत का आयोजन, स्वयंसेवकों ने उठाई जिम्मेदारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंपी रोग से गौवंश का भारी नुकसान हुआ है व लगातार जारी है ऐसे में गौवंश की सहायतार्थ जीव दया गौशाला समिति द्वारा गौ सेवार्थ भागवत कथा और नानी बाई का मायरे का आयोजन होगा। नेहरू पार्क में 8 से 14 सितंबर तक होने वाले आयोजन संबंधी तैयारियों के लिए बैठक हुई जिसमें समिति से जुड़े अनेक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कथा आयोजन सम्बंधित जिम्मेदारियां स्वयंसेवकों को सौंपी गई। आयोजन हेतु कलश यात्रा, प्रसाद वितरण, टेंट, जलपान व रहवास आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ ली। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी व मंत्री शिवरतन सोमानी ने बताया कि कथा का वाचन बाल संत भोले बाबा ऋषिकेश व मायरे का वाचन संत शंकरदास महाराज द्वारा किया जाएगा। कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, प्रभात फेरी व बच्चों को गीता पठन का अभ्यास भी करवाया जाएगा। बैठक में डूंगरमल मोहता, मांगीलाल बिहानी, हरिराम व्यास, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा, पार्षद अरुण पारीक, रजत आसोपा, रामावतार मूंधड़ा, विनोद राठी, संतोष सोनी, गजानन्द सोनी, शंकर सोनी, राकेश बिहानी आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के सदस्यों ने उठाई अलग अलग जिम्मेदारियां।

कितासर भाटियान में आज होगा भव्य जागरण का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा दशमी के अवसर पर आज कितासर भाटियान में भव्य जागरण का आयोजन होगा। यहां वीर तेजाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। आज रात जागरण में श्रीडूंगरगढ़ के पंडित कैलाश सारस्वत सहित बनवारी लाल शिमला, दौलत भाटी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं डांसर लक्की व राकेश मारवाड़ी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन में भाग लेंगे।
कोटासर में दादोसा महाराज का मेला प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में आज दादोसा महाराज का पांच दिवसीय मेला प्रारंभ हुआ है। भादवा शुक्ल पक्ष की दशमी को दुलचासर से संघ राजपूताना कोटडी से रवाना होकर श्रद्धालुओं के साथ डीजे, ढोल, नगाड़ों के साथ अखंड ज्योत लेकर भोमिया जी दादोसा महाराज मंदिर कोटासर पहुंचे और दादोसा महाराज की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। छाजेड़ परिवार श्रीडूंगरगढ़ ने यहां सवामणि का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। संघ के कमेटी के सदस्य राजू सिंह, नत्थू सिंह, सोहन सिंह, ओम सिंह, चतर सिंह, राजू सिंह, मान सिंह, चंदू सिंह, किशन सिंह, हरि सिंह, देवीलाल छरंग, मामराज, सुनील सिंह, रेवंत सेन, श्रीराम सोनी सहित हजारों भक्त मंदिर में पहुंचे। दादोसा सेवा समिति कोटासर की ओर से अमर सिंह परिहार, किशोर सिंह रूपावत, ओम सिंह भाटी, भगवंत सिंह भाटी, भैयाराम सारण, हरदास स्वामी, कालूराम सारण, गोपाल सिंह, मदनलाल जोशी, हरि सिंह चौहान ने संघ के कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में दादोसा महाराज के मंदिर में मेला प्रारंभ हुआ।

मनाई राधाष्टमी, महर्षि दधीचि जयंति मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधीमति माता मंदिर कालूबास में धूमधाम से रविवार को महर्षि दधीचि जयंति धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दधीचि का पूजन किया तथा पुजारी सीताराम आसोपा ने महर्षि दधीचि द्वारा लोककल्याणर्थ किए गए त्याग से प्ररेणा लेने व त्याग परंपरा के निवर्हन के संस्कार निभाने की प्ररेणा दी। बड़ी संख्या में महिलाएं व मौहल्लेवासी आयोजन में शामिल हुए। शिवप्रसाद आसोपा ने समारोह में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। वहीं राधा सत्संग मंडली की महिलाओं द्वारा रविवार को धूमधाम से राधाष्टमी मनाई गई। महिलाओं ने राधा कृष्ण का श्रृंगार किया व भजन किर्तन का आयोजन किया। महिलाएं भजनों पर जमकर झूमते हुए राधा रानी के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधीमाता मंदिर में श्रद्धालुओं ने महर्षि दधीचि का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली ने मनाया राधाष्टमी पर राधा जी का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने राधा जन्म पर रंग लगाया, बधाईया दी।