Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2023-07-03 at 7.49.19 PM (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2023। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान समारोह रखा गया। छात्रावास कमेटी के सदस्य श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र में बदलाव की मुख्य धुरी है और शिक्षक समाज ये सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेवें। आज जरूरत है कि शिक्षक अपनी भूमिका को पहचान कर समाज की सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था में योगदान देंवे। इस दौरान आर्य सहित तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी एवं छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने शिक्षकों का तिलक कर श्रीफल एवं कलम प्रदान कर गुरू का सम्मान किया। इस दौरान मांगीलाल जाखड़, रामेश्वरलाल डोटासरा, कुशलाराम सहू, डूंगरराम गोदारा, हंसराज गोदारा, कुम्भाराम घिंटाला, प्यारेलाल ढुकिया, सुगनाराम जाखड़, हेतराम राहड़, ओमप्रकाश बाना, श्रवण सिहाग, हरिराम सहू, कैलाश सिहाग, सुरजाराम गोदारा, मोहनलाल ज्याणी, पेमाराम चोटिया, जैसाराम भादू, तोलाराम जाखड़, लेखराम गोदारा, पवन बाना, रामनिवास भुंवाल, मामराज सींवर, हेतराम बाना सहित अनेक शिक्षकों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरडिया ने किया और श्रवणकुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

रमन आईटीआई में गुरु पूर्णिमा मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में गुरु पूर्णिमा का पर्व छात्रों ने उत्साह के साथ मनाया। संस्थान निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने गुरु महिमा के बारे में बताते हुए गुरू को जीवन में दिशा देने वाला बताया। बिजली विभाग से अधिशासी अभियंता सुशील धवल ने छात्रों को अपने अनुभव बताते हुए गुरु बिना ज्ञान नहीं होने की बात कही। धवल ने कहा कि प्रथम गुरु माता पिता और है माता पिता का प्रथम आदर सम्मान करना जीवन का कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। इस दौरान हरिराम सिद्ध ने कहा कि टेक्निकल शिक्षण में गुरु के द्वारा दिया गया ज्ञान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राजेंद्र, रमेश चंद्र, सूरज सिंह, राकेश परिहार, कानाराम ने गुरु की महिमा बताई।

वी एज्यू हब में गुरू पर्व पर बढ़ाई नि:शुल्क शिक्षण के लिए सीटें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वी एज्यू हब में नीट व जेईई की नि:शुल्क तैयारी के लिए सीमित सीटें समाप्त होने पर गुरू पूर्णिमा के पर्व पर सीटें बढाकर संस्था ने छात्रहित में निर्णय लिया है। इस दौरान आयोजित समारोह में संस्था के शिक्षक पूनमचंद सुथार, भीमसिंह शेखावत, संजय शर्मा, जेठुसिंह, सीए राम सोमाणी का सम्मान किया गया। निदेशक राम शर्मा ने बच्चों को गुरू और माता पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि संस्था अभिभावकों की मांग पर गुरू पूर्णिमा पर्व पर निशुल्क सीटों में इजाफा किया गया है। इस पर छात्रों ने शर्मा का आभार भी जताया।