Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
gandhi
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2022।  महात्मा गांधी की जयंती पर क्षेत्र में आयोजनों का उत्साह रहा, क्षेत्र की स्कुलों, संस्थाओं, नेताओं, युवाओं द्वारा अलग अलग जगहों पर गांधी से प्रेरणा लेते हुए सार्वजनिक हित में सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। आप भी गांधी जयंती की पहली खबर में देखें श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न आयोजनों की खबर एवं फोटो।

पीस पोस्टर से दिया अहिंसा एवं शांति का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व में रूस-युक्रेन का युद्ध हो या चाहे देश में विभिन्न जगहों पर हो रहे हिंसक घटनाओं का दौर, आवश्यकता है कि महात्मा गांधी के अहिंसा एवं शांति के संदेश के अनुसार देश और विश्व चले, तभी मानवता साकार हो सकेगी। यह संदेश दिया गांधी जयंती पर कस्बे के संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा। प्राचार्य मनोज गुंसाई ने बताया कि जंयती के उपलक्ष्य में विद्यालय में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा स्वामी प्रथम, प्राची सुथार द्वितीय ओर खुशी लोढ़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम रोशनी नाई प्रथम, लतिका मोहता द्वितीय, तम्मना व्यास तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विद्यालय सचिव ललिता गिरी ने पुरस्कृत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता बच्चे एवं निर्देशन करने वाले शिक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार स्कूल में बच्चों ने उकेरे शांति एवं अहिंसा के संदेश।

गांधीजी के स्वच्छता सपनें को साकार करने गलियों में उतरे युवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी जयंती के मौके पर गांधीजी को नमन करने के कार्यक्रम तो कई जगहों पर हुए लेकिन गांधीजी के स्वच्छता सपने को साकार करने के लिए क्षेत्र के गांव रीड़ी के युवा गांव की गलियों में उतर पड़े। गांव के सुबोध शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों एवं गांव के सक्रिय युवाओं ने स्कूल से लेकर वीर बिग्गाजी मंदिर तक की गलियों में श्रमदान करते हुए सफाई की। संस्थान के निदेशक सुमेरसिंह शेखावत, प्राचार्य सांवरमल, अध्यापक महेन्द्र, राधेश्याम, प्रीमत, भागीरथ, कपिल, देवेन्द्र, बिलाल, लालचंद, घनश्याम आदि की अगुवाई में युवाओं ने गलियों के साथ साथ मंदिर प्रांगण में भी श्रमदान किया। इस दौरान ग्रामवासियों को सफाई के लिए जागरूक करते हुए सभी से अपने अपने मोहल्ले, गांव, गलियों, घर में स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प करवाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधीजी के स्वच्छता सपने को साकार करने गांव रीड़ी में युवाओं ने किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता रखने का संदेश।

एनसीसी कैडेटस ने किया सैल्यूट, लिए संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी जंयती के मौके पर क्षेत्र में एनसीसी वाले एकमात्र महाविद्यालय भारती निकेतन महाविद्यालय में एनसीसी कैडैटस ने गांधीजी के चित्र के समक्ष सैल्यूट किए। इस मौके पर कैडैटस ने गांधीजी की जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, प्राचार्य डॉक्टर संजय व्यास, एनसीसी प्रभारी नितिन सिंह, व्याख्याता मुकेश रंगा, कुलदीप शर्मा, प्रवीण शर्मा, उमेद सिंह, मनोज कुमार, शंकर स्वामी, अखिलेश आदि ने कैडैटस को गांधीजी के जीवन दर्शन के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेटस ने दी गांधीजी को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी की बालिका कैडैटस ने किया गांधीजी को सैल्यूट।

बच्चों ने धरा गांधी रूप, दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी जयंती के कार्यक्रमों के दौर में कस्बे के ज्ञानदीप पब्लिक अकादमी में बच्चों ने गांधीजी की रूप धरा एवं उनके जीवन दर्शन का संदेश दिया। संचालक दुर्गाप्रसाद पालीवाल ने बताया कि गांधी जयंती पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र रामनिवास पालीवाल ने गांधजी का रूप धरा और बच्चों को सत्य की राह पर चलने, बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानदीप स्कूल में बच्चों ने धरा गांधीजी का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी रूप धरे बच्चों ने दी बुराई से दूर रहने के संदेश।

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने किया गांधी पार्क में कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति द्वारा गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया गया। समिति के प्रदेश सचिव ललितसिंह ओड़ ने बताया कि इस दौरान दोनो महापुरूषों के जीवनी प्रसंगों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा ली गई। कार्यक्रम में समिति के जिलाध्यक्ष राम कुकणा, जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, मेघराज आंवला, कोजाराम रेगर, बाबूलाल रेगर, किशन प्रजापत, मुकेश माली, विमल शर्मा, मनीष जोशी, अर्जुन जाट, राजेश नायक, अशोक जाखड़, विशाल सिद्ध आदि ने गांधी प्रतिमा का माल्यापर्ण किया एवं पुष्पांजली अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरटीआई संगठन ने दी लालबहाुदर शास्त्री एवं महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि।