Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2022। जिले में कोरोना के कदम भी धीरे हो रहें है जिससे आमजन के साथ प्रशासन भी राहत की सांस ले रहा है। जिले में आज सुबह कोरोना लिस्ट में 207 के बाद शाम की रिपोर्ट में मात्र 18 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव से तीन संक्रमित सामने आए है। गांव के वार्ड 11, 12, 19 में एक एक पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। बता देवें आज मलमास का समापन हुआ है और याब शुभ कार्य प्रारंभ होने वाले है। बड़ी संख्या में होने वाले विवाह समारोहों में कोरोना के कम होते कदम एक सुखद समाचार है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र वासियों से लगातार मास्क का प्रयोग करने की अपील करता है जिससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके।