Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भादरिया माता के जातरू रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज कस्बे से भादरिया माता संघ जयकारों के साथ रवाना हुआ। संघ के 15 यात्री दूसरी फेरी के लिए बिग्गाबास से मुख्य बाजार होते हुए रवाना हुए। संघ में ध्वजाधारी मेघसिंह ने बताया कि भादरिया राय माता के दर्शन करने बड़ी संख्या में जातरू प्रतिवर्ष पहुंचते है। ये श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से संभवत: पहला संघ है जो दूसरी बार दर्शन करेगा। पद यात्री विक्रम सिंह, गुलाब सिंह, भरत सिंह, रणजीत सिंह, कालू सिंह सहित सेवादार हेमंत सिंह, अभय सिंह, विष्णुसिंह, प्रताप सिंह, मनमोहन सिंह व किसान सिंह रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादरिया राय माता के दर्शन के लिए संघ रवाना हुआ।

महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर, एमए पूर्वाद्ध में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रथम वर्ष में स्वयंपाठी विद्यार्थी के रूप में परीक्षा पास की हो वे यदी द्वितीय वर्ष में प्रवेश चाहते हो तो वे विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में संपर्क कर सकते है। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि ऐसे छात्र सत्र 2023-24 में स्नातक द्वितीय वर्ष में महाविद्यालय में नियमित प्रवेश चाहते है वे अपने दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में उपस्थित होकर 18 सितंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। महाविद्यालय के स्नातक प्रवेश नोडल अधिकारी अमित तंवर ने बताया कि द्वितीय वर्ष में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी प्रथम वर्ष के सभी विषयों में 50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण हो और वैकल्पिक विषय समूह महाविद्यालय में उपलब्ध हो व उस विषय में सीटें रिक्त होनी जरूरी होगी। वहीं बता देवें महाविद्यालय में पूर्वाद्ध में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताय कि एमए पूर्वाद्ध में एससी, एसटी व एमबीसी में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 13 सितंबर 2023 से प्रारंभ हो गई है तथा ऑनलाईन् आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2023 है।

सियालदाह-बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस में बढाया 01 थर्ड एसी डिब्बा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारी मौसम को अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सियालदाह-बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12259/12260 सियालदाह-बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेलसेवा में सियालदाह से दिनांक 18.10.23 से 30.11.23 तक एवं बीकानेर से दिनांक 20.10.23 से 04.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।