Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

लखासर ने खो-खो में जिला फतेह किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की खो खो टीम ने अपनी धाक कायम रखते हुए 67वीं जिला स्तरीय सीनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में फाइनल जीत कर जिला फतेह कर लिया है। खिंयेरा लूणकरण के गायत्री स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में लखासर टीम ने 12 अंको व पारी से शिवनगर की टीम को करारी शिकस्त दी। एकतरफा जीत के बाद लखासर गांव में खुशी का माहौल छा गया व खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी है। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि मैदान पर टीम प्रभारी अनुराधा व रामचंद्र भूकर मौजूद रहे। लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, शालाप्रधान अन्नाराम, नरपत पुरोहित, उपसरपंच सज्जन सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

परिवर्तन संकल्प महासभा में श्रीडूंगरगढ़ से जायेंगे हजारों कार्यकर्ता जयपुर – सारस्वत, गांवो में किया जनसंपर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर जयपुर में 25 सितंबर को होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस महासभा में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से सैकड़ो छोटी गाड़ियां और बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। महासभा में चलने की तैयारी करने की बात कहते हुए भाजपा नेता तारांचद सारस्वत आज विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवो में पहुंचे और जनसंपर्क किया। सारस्वत आज गांव साधासर, मसूरी, मेऊसर, कुचोर आदि गांवों में कार्यकर्ताओं को जयपुर जाने के लिए कहा। इस दौरान सारस्वत के साथ बापेउ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, महेश राजोतिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूनमचन्द मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानीराम तर्ड, पीराराम तर्ड आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

एकदिवसीय कृषि आदान विक्रेताओं का प्रशिक्षण संपन्न, चौधरी ने दी विभिन्न जानकारियां। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज आड़सर बास के श्रीराम भवन में कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद बीकानेर एवं सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने उपस्थित विक्रेताओं को विभिन्न आदानों से संबंधित एक्ट, कानून एवं धाराओं का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के कृषि आदानो के विक्रय के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने सभी को नियमों का पालन करते हुए सरकार के आदेशों का पूर्ण पालन करने की हिदायत दी। सहायक निदेशक रघुवरदयाल सुथार ने आदान विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान में किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता के खाद बीज एवं कीटनाशी उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने आदान विक्रेताओं को लाइसेंस के विभिन्न नियमों एवं प्रक्रियाओं का उचित पालन करते हुए कृषक हित में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। सहायक निदेशक भेराराम गोदारा ने अवगत कराया की कृषि विभाग द्वारा 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया गया है इस अभियान में सभी कृषि निरीक्षकों को आदान विक्रेताओं के परिसर का निरीक्षण करने एवं खाद, बीज तथा कीटनाशी के नमूने गुणवत्ता नियंत्रण हेतु लेने के बारे में जानकारी दी । साथ ही उन्होंने बीज अधिनियम, कीटनाशी अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश की विभिन्न धाराओं को समझाया। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत में अदान विक्रेताओं को अपने परिसर में समस्त दस्तावेजों के उचित संधारण के बारे में बताते हुए निर्देशित किया कि वे किसानों को सभी आदानो के बिल अवश्य दें । लाइसेंस के नियमों के अनुसार सभी कृषि आदान विक्रेताओं को अपने परिसर में उपलब्ध खाद, बीज एवं कीटनाशी का रिकॉर्ड, क्रय बिल, स्टोक रजिस्टर आदि संधारित किया जाना आवश्यक है। कृषि पर्यवेक्षक धनाराम बेरड ने आगामी सप्ताह तक अपने समस्त दस्तावेजों को प्रमाणित करवाने एवं सभी आदान से संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, कृषि आदान यूनियन के अध्यक्ष मामराज भादू क्षेत्र के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापकों सहित सैकड़ो आदान विक्रेता उपस्थित रहे।