Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितबंर 2021। रीट को लेकर रोज नई अपडेट आ रही है और प्रवेश पत्रों में हुई गड़बड़ियों के बाद अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई सुधार करवाएं है। अब 16 लाख में से सिर्फ 6 लाख अभ्यर्थियों को गृह जिले से दूसरे जिले जाना पड़ेगा। तथा प्रवेश पत्र में भाषा व फोटो संबंधी त्रुटियों को परीक्षार्थी 21 सितंबर की रात तक सुधरवा सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 12 अक्टूबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सरकार ने भी रीट परीक्षा से जुड़े कार्मिकों की हड़ताल पर रोक लगाई है। रोडवेज की बसों में 20 सितंबर से नि:शुल्क यात्रा शुरू कर दी गई है।