Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-28 at 15.09.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2025। आदर्श विद्या मंदिर के मैदान में शनिवार को रास गरबा का शानदार आयोजन हुआ। गरबा प्रेमी उमड़ कर आए और विशाल मैदान भी छोटा पड़ने लगा। आयोजक श्रीश्याम ग्रुप के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। समारोह में अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा। विधायक ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सहयोगी बने समाजसेवी बृजलाल तावनिया का भी अभिननंदन किया गया। सोशल मिडिया फेम रतन चौहान के साथ महिलाओं व युवतियों ने जमकर सेल्फी ली। उत्साह व उल्लास के बीच अनेक गरबा ग्रुप ने जमकर नृत्य किया। आज के विशेष आयोजन में कल और आज के सभी पास मिलाकर लक्की ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें बड़े एलईडी टीवी, 5जी स्मार्ट फोन, चांदी सिक्कों सहित अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन समिति के रणवीर सिंह खिची ने बताया कि आज रविवार और अंतिम दिन व्यवस्थाओं को सुचारू करने के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक ही एंट्री दिए जाने का निर्णय लिया गया। खिची ने बताया कि समारोह में बिना पास के एंट्री नहीं होगी और 7.30 बजे के बाद पास होने पर भी एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी गरबा प्रेमी तय किए गए समय से पहले मैदान पर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लेवें। वहीं समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है, कि केवल माँ भक्त परंपरागत आयोजन में शामिल होवें। सुरक्षा के विहिप के सदस्यों ने टोलियों का गठन किया है।
ये रहें शनिवार के स्टार, आज फिर मिलेंगे उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार के महोत्सव में अनेक कैटेगरी में विजेता चुने गए व उन्हें पुरस्कृत किया गया। समारोह में गरबा क्वीन का खिताब लक्ष्मी गुरनाणी व गरबा किंग का खिताब मनोज कुमार दर्जी ने हासिल किया। इसी के साथ बेस्ट माँ बेटी सोनू व भव्या, बेस्ट सिस्टर पूजा व प्रीति पारीक, बेस्ट सास बहू संपत्त व सोम्या गांधी, बेस्ट जोड़ी भाविका व दीप्ति, बेस्ट हेयर स्टाइल मोनू मारू, बेस्ट गरबा आउटफिट मेल विहान गुरनाणी, बेस्ट गरबा आउटफिट फिमेल जय माँ अंबे ग्रुप व किड्स में प्रियांशी गुरनाणी को दिया गय। बेस्ट डांडिया ग्रुप सोमाणी ग्रुप रहा व बेस्ट डॉल किड प्राप्ति बोथरा रही। वहीं बेस्ट फैमिली का अवार्ड खटनानी परिवार को दिया गया व स्टार ऑफ द नवरात्रि नाइट विनिशा संगवानी रही। आज भी इन कैटेगरी में विजेता चुने जाएंगे और अनेकों उपहार दिए जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास गरबा महोत्सव में उमड़े गरबा प्रेमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में सहयोगी रहें समाजसेवी बृजलाल तावणियां का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोशल मीडिया फेम रतन चौहान के साथ जमकर झूमी महिलाएं व युवतियां, खूब ली सेल्फी।