Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। बापेऊ गांव की पुरूषोत्तम गौ सेवा समिति गौशाला में रविवार को श्रीडूंगरगढ़ गौशाला संघ का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ व बड़ी संख्या में संचालकों ने भाग लिया। बीकानेर गौशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह ने सर्वसम्मति से बापेऊ निवासी व प्रसिद्ध गायक कलाकार मालाराम सारस्वा को श्रीडूंगरगढ़ गौशाला संघ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। सारस्वा लम्बे समय से बापेऊ गौशाला की व्यवस्था संभाल रहे।‌ बैठक में पहुंचे गौशाला संचालकों ने साफा पहनाकर नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष सारस्वा को सम्मानित किया। सम्मेलन में सानिध्य कथावाचक आसाराम का रहा तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ वीरेंद्र कुमार नेत्रा,  बीकानेर गोपालन शाखा के अधिकारी डॉ राजेंद्र स्वामी, पशुपालन विभाग के सहायक सूचना अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत,  बीकानेर गोशाला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार उपस्थित रहें।

दिया प्रशिक्षण, बताई संचालन की नीति। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने बताया कि इस प्रशिक्षण में गौशालाओं को वर्तमान अनुदान के विषय में, नई गौशाला को अनुदान किस प्रकार मिले की जानकारी, बिल वाउचर किस प्रकार तैयार करने हैं, कौन-कौन से महीने के बिल वाउचर अनुदान में लगेंगे,  नया टैग रजिस्टर लगाने संबंधी पूरी जानकारी विस्तार से बताई दी गई। जिला गौशाला संघ उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने अनुदान प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी दी। सभी वक्ताओं ने गौशालाओं प्रबंधन के लिए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

प्रधान की ओर से की घोषणा, ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन का महत्व बताते हुए इनके संचालन की आवश्यकता बताई। गोदारा ने कहा कि गोपालन विभाग व गौशाला प्रबंधन इस तरह के आयोजन समय समय पर करवाएं जिससे गौशालाओं का व्यवस्थित संचालन हो सकें। गोदारा ने बापेऊ की पुरुषोत्तम गौशाला में 10 लाख के कार्य करवाने की घोषणा की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्यानी, शेराराम गोदारा, नंदूसिंह राजपुरोहित, बापेऊ कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष महिया, बाबूलाल धनेरू, मनोज पारीक, जगदीश राजपुरोहित, नारायणसिंह धीरदेसर, भैराराम नाई, जेठ नाथ, फुलनाथ, नंदलाल बियानी, जगमालसिंह इदंपालसर, नंदलाल, जयसिंह बरजांगसर, अगरसिंह कोटासर, मामराज, देवीलाल, रामचंद्र, सुखदेवसिंह राजपुरोहित, तोलाराम चोटिया, मालाराम, किशोरीलाल पारीक सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव आडसर , बाना, रेडी, बापेउ, कितासर, मोमासर, लालासर, तोलियासर, जेतासर, गुसाईसर बड़ा, झंझेउ, लखासर, देराजसर, राजेडु, सोनियासर, सोनियासर गोदारान, बाडेला, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, दुलचासर, सूडसर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, हेमासर, बेनीसर, पुंदलसर, कल्याणसर नया, कुनपालसर, कल्याणसर पुराना, उपनी सहित श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र की गौशालाओं के संचालकों ने भाग लिया। आगामी बैठक लुणकरणसर तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का मार्गदर्शन व प्रशिक्षण 4 दिसंबर 2022 शिव जंभेश्वर गौशाला रोझा ग्राम रोझा आयोजित होगी। तहसील संघ के नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मालाराम सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि ने किया अतिथियों का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध भजन कलाकार मालाराम सारस्वा को तहसील संघ की जिम्मेदारी सौंपी, बनाया अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में गौशालाओं के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्षो ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ में हुआ श्रीडूंगरगढ़ गौशाला संघ का सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।जिला संघ उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।