Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई2025। तेरांपथ महिला मंडल के नव कार्यसमिति गठन के बाद शपथग्रहण समारोह बुधवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में आयोजित किया गया। जिसमें साध्वीवृंद ने मंडल की सदस्याओं को एकजुटता, समर्पण एवं संघपति के प्रति निष्ठा की प्रेरणा दी। केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने संगठन के कार्यों में एकजुटता, लक्ष्यों के प्रति समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वाह करने की प्रेरणा दी। साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने महिला मंडल टीम को संघ व संघपति के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। साध्वी कमलविभा ने वक्तव्य दिया और कांता बरड़िया ने मंगलाचरण का पाठ किया। मंडल संरक्षिका झिणकारदेवी बोथरा ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा के साथ नव मनोनित अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। वहीं अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा ने पूर्ण सामर्थ्य से सेवा कार्य करते हुए मंडल के कार्य करने की बात कहते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, उपसंयोजिका काव्या सिंघी ने भी दायित्व निर्वहन की बात कही। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में साध्वीवृंद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, सत्यनारायण स्वामी, महिला मंडल कार्यकारिणी की पदाधिकारी, सदस्य, ओसवाल पंचायत से मनीष पटावरी, तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया, सुमित बरड़िया सहित अनेक सदस्य व श्रावक समाज की उपस्थिति रही। सभी का आभार मंडल की ओर से अंबिका डागा ने जताया और कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने व नवनिवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा ने नवनियुक्त अध्यक्ष व कार्यकारिणी को दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वीवृंद के सान्निध्य में संमपन्न हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम।