Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सामने देखने का जोश एवं जूनून शनिवार को क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। अकेले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 200 बसों की व्यवस्थाएं की गई है एवं इनके अलावा करीब 700 छोटी गाडियों के साथ क्षेत्र के प्रत्येक गांव से नौरंगदेसर के लिए कार्यकर्ता रवाना हुए है। कस्बे के सभी वार्डों में एक एक बसें लगाई गई। क्षेत्र के लोगों में प्रधानमंत्री को नजदीक से देखने का उत्साह है एवं इस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को बसें भरने में कोई अधिक प्रयास भी नहीं करने पड़े। इनके अलावा बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की पहुंच नौरंगदेसर तक सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, विनोद गिरी गुंसाई, किशनाराम गोदारा, मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, बृजलाल तावणियां, लकेश चौधरी आदि सक्रिय रहे। शहर में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, गांवों में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी बसों को भरवाने एवं अधिकाधिक संख्या में पहुंचाने में जुटे हुए है। https://fb.watch/lEXCfaIp1r/