Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2024। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल योगमय नजर आया। गांव से लेकर शहर तक योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ो नागरिकों ने योग उत्सव में भाग लेकर योग किया। नेता, अधिकारी, समाजसेवी सहित महिलाएं व बच्चे भी उत्साह के साथ योग करते नजर आए। आप भी देखें पूरे अंचल से सभी फोटो व योग आयोजनों की खबरें।

करें योग रहें निरोग-मित्तल, पालिकाध्यक्ष ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में उपखंड स्तरीय आयोजन नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। मित्तल ने दीप प्रज्जवलन के साथ योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने नियमित योग करने व निरोग रहने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। यहां कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक व महिलाएं व बच्चे शामिल हुए व योग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय योग कार्यक्रम में अधिकारी, पालिकाध्यक्ष, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए।

मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है योग, समिति का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से टीएम प्लाजा की छत पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया मनाया गया। यहां योग गुरू ज्योति राजपुरोहित ने मानसिक व शरीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी। ज्योति ने कहा कि वर्तमान में लगातार लोगों के जीवन में बढ़ रहे तनाव व मानसिक विकार के समय में योग ही निदान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि योग से आत्मिक बल बढ़ता है जिससे तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। इस दौरान समिति अध्यक्ष ललिता सोमानी ने दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। सभी ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के साथ हल्के व्यायाम किए। ज्योति ने प्राणायाम करवाने के साथ शांति मंत्र के साथ समापन करवाया। समिति सदस्य शान्ति लखोटिया, कृष्णा पेड़िवाल, सरला सोमनी, कोशल्या झंवर, सरोज सोमानी, रेखा मूंधड़ा, द्रौपदी, सरोज, मनीषा, तेजस्विनी ने योग किया। समिति सदस्यों ने ज्योति का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने उत्साह के साथ किया योग।

सेसोमूं स्कूल में भव्य याेग कार्यक्रम का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के सभागार में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्राचार्य सुब्रत कुंडु द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। योग-विशेषज्ञ रामनिवास बेनिवाल ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने सामूहिक रूप से सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, मकरासन और अन्य योग-मुद्राओं का अभ्यास किया। वहीं एक साथ प्राणायाम और ध्यान भी किया। शालाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुडे और योग उत्सव को मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक स्टॉफ शामिल हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने योग दिवस पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन पोलिटेक्निक कॉलेज में निदेशक कुभांराम घिंटाला ने बताया योग का महत्व, स्टाफ व विद्यार्थियों ने किया योग।

श्रीकृष्ण योग संस्थान में उत्साह के साथ मनाया योग दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग आसनों के साथ 8 प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू गोविन्दराम सोनी ने विभिन्न आसनों व प्राणायाम के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान समिति सदस्य श्रवणकुमार सिंधी, कुंभाराम गोदारा, ख्यालीराम माली, केशराराम कङवासरा, मोतीसिह राठौड़, सतीश मोट सहित अनेक योग प्रेमी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने किया योग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बलवान जिम में योग करके ट्रेनर व प्रशिक्षार्थियों ने मनाया योग दिवस।

बिग्गाबास रामसरा में किया ग्रामीणों ने योग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में एएचडब्ल्यूसी के तत्वाधान में दसवां योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि प्रांगण में आयुर्वेद औषधालय चिकित्सा प्रभारी डॉ सायमा नाज ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने की प्रेरणा दी। यहां योग प्रशिक्षक रामनिवास गोदारा, ममता पारीक द्वारा ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान सरंपच लक्ष्मणराम जाखड़, मामराज चाहर, तुलछाराम सारण, हीरालाल सहू, मनसाराम सारण व अनेक ग्रामीण योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में ग्रामीणों ने किया योग।

ग्राम पंचायत दुसारणा पंडरिकजी में ग्रामीणों ने किया योग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत दुसारणा पंडरीकजी में राउमावि और राजकीय आयुर्वेद औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक ओशो जिज्ञासु सिद्ध व अनिता जाट ने अनेक आसन करवाते हुए उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक महेंद्र ने दैनिक जीवन में योग का महत्व बताया। यहां ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वंदना, योगासन, प्राणायाम, नाड़ी शोधन क्रिया, ध्यान, संकल्प आदि किए व इनके बारे में विस्तार से जाना। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवदत्त मिश्रा, अन्नाराम सेरड़िया, रामूराम नायक, एएनएम सरोज जांगिड़, कौशल्या जागिड़, मंजू बाबल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष, निर्मला, दुर्गा, परमेश्वरी, शिक्षक बालूराम, जालीराम सेरड़िया, रामनिवास गोदारा, सीताराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, सुरेन्द्र मंडा, मुखनाथ सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पंडरिकजी में मनाया योग दिवस।

सुरजनसर में मनाया योग दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर में राउमावि योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रधानाचार्य जगदीश स्वामी ने योग के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को दैनिक जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों का व योग शिक्षकों का आभार जताया। पीटीआई ओमप्रकाश पूनिया सहित स्कूल का स्टाफ, वार्ड पंच, विद्यार्थी व ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर में मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विंग्स डांस स्टूडियो में बच्चों ने किया योग, मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुनपालसर की राउमावि में योग कार्यक्रम में योग किया कार्मिकों ने, जाना योग का महत्व।