Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। छात्रसंघ चुनाव की घोषणाओं के बाद छात्र नेता सक्रिय हो गए है और छात्र राजनीति में सरगर्मियां बढ़ गई है।
श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चुनाव की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र का निजी महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में छात्रों ने आज चुनाव करवाने की मांग करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता बजरंग चौधरी ने कहा कि छात्र हितों के साथ खिलवाड़ करते हुए कॉलेज प्रशासन 2014 के बाद से ही चुनाव नहीं करवा रहा है। चौधरी ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में छात्रों की राय है कि चुनाव होने चाहिए। इस दौरान उनके साथ मैक्स सुथार, राजू ठाकना, मुकेश, शीशपाल, विकास गोदारा, रामरतन, रामस्वरूप मोटासारा, हेतराम डेलू सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चुनाव की करवाने की मांग की छात्रों ने।

एसएफआई ने लगाया छात्र सहायता शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं एसएफआई के जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने कहा की अगुवाई में डूंगर कॉलेज में प्रवेश सहायता शिविर लगाया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए यूजी पीजी में सीटें बढ़ाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने लगाया छात्र सहायता शिविर।