Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220607-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सेरूणा थाने में एक विवाहिता ने दो लोगों के खिलाफ घर में जबरन घुस कर मारपीट करने, मुंह, हाथ, पैर बांध कर बदनीयती से कपड़े फाड़ने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि सेरूणा गांव की रोही में रहने वाली नवविवाहिता के साथ इसी गांव का निवासी सीताराम और एक अन्य युवक ने गुरुवार रात ये वारदात की। आरोपी जबरदस्ती उनके घर में घुस गए और मारपीट करते हुए नवविवाहिता का मुंह चुन्नी से बांध दिया। आरोपियों ने उसे खाट पर पटक कर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके कपड़े फाड़ दिए। तभी कोई फोन आने पर आरोपी वहां से चले गए। घटना में घायल हुई विवाहिता के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।